अमेरिका के कैलिफाेर्निया यूनिवर्सिटी ने दाखिले के लिए हाेने वाली मानक एसीटी या एसएटी प्रवेश परीक्षाओं काे 2024 तक स्थगित करने का फैसला किया है। इसके स्थान पर प्रवेश के नए मानक तय किए जाएंगे। यूनिवर्सिटी बाेर्ड ने गुरुवार काे सर्वसम्मति से यह फैसला किया। बाेर्ड की मंजूरी के बाद यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष जेनेट नेपाेलितानाे ने कहा, "बोर्ड का यह फैसला विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है।''
2021 तक नहीं होगी प्रवेश परीक्षा
नेपाेलितानाे ने पिछले महीने की शुरुआत में बोर्ड से मानक प्रवेश परीक्षाओं एसीटी और एसएटी काे स्थगित करने की सिफारिश की थी। नेपोलितानो ने कहा, "हम कैलिफोर्निया के छात्रों के लिए एसीटी/एसएटी (प्रवेश परीक्षा) काे हटा रहे हैं और एक नया परीक्षण विकसित कर रहे हैं।'' नेशनल सेंटर फाॅर फेयर एंड ओपन टेस्टिंग या फेयर टेस्ट की एक सूची के अनुसार हाल के महीनाें में कुल मिलाकर 51 यूनिवर्सिटी और काॅलेजाें ने कम से कम 2021 तक के लिए एसीटी या एसएटी काे हटा दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2Xw10Qq
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment