मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय कंबाइंड काउंसलिंग नीट पीजी/एमडीएस 2020 को लेकर डॉयरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन (डीएमई) ने दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराने की सूचना शनिवार को जारी कर दी है। सभी ऐसे उम्मीदवार जिन्हें एमडी,एमएस,डिप्लोमा व एमडीएस कोर्स में फर्स्ट राउंड के तहत प्रोविजनल एडमिशन मिला है। उन्हें दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराने अलॉटेट कॉलेज में 26 मई से 3 जून तक निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। भौतिक सत्यापन के साथ फी जमा कराना होगा।
ई-पास लेकर पहुंचे इंस्टीट्यूट
सभी उम्मीदवारों काे यह प्रक्रिया निर्धारित समय में कराना आवश्यक है। ऐसा नहीं कराने पर उनका प्राेविजनल एडमिान कैंसिल हो सकता है। इसके अलावा भौतिक सत्याापन कराने और शेष फीस जमा कराने मेें वे असफल होता है तो भी एडमिशन कैंसिल हो सकेगा। कॉलेज द्वारा उम्मीदवार के मूल दस्तावेज जमा कराए जा सकते हैं। दस्तावेज जमा करने कॉलेज को ऑनलाइन पॉवती देनी होगी। लॉकडाउन के चलते उम्मीदवार को ई-पास बनवाकर संबंधित इंस्टीट्यूट पहुंचना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को ई-पास के लिए जल्द से जल्द आवेदन करने का सुझाव दिया है।
रूरल सर्विस और सीट लीविंग बाण्ड को देने की जरूरत नहीं
संबंधित कॉलेज में उम्मीदवार द्वारा पूरी फीस जमा होने के बाद भी अंतिम रूप से ऑनलाइन एडमिशन स्लिप जनरेट हो सकेगी। इसके अलावा ऐसे उम्मीदवार जो सेकंड रांउड की अपग्रेडेशन की प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं उन्हें रूरल सर्विस और सीट लीविंग बाण्ड को देने की जरूरत नहीं है। एडमिशन संबंधी अधिक जानकारी पोर्टल https://dme.mponline.gov.in/ से प्राप्त की जा सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3ef91Qc
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment