Tuesday, 2 June 2020

12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 9 जून से, पेपर शुरू होने से एक घंटे पहले पहुंचना होगा, छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी

मध्य प्रदेश मेंहायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट औरहायर सेकेंडरी व्यावसायिक (वोकेशनल कोर्स) पाठ्यक्रम की स्थगित परीक्षाएं 9 जून से 16 जून के बीच आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने संशोधित आदेश सोमवार को जारी कर दिया है। नए आदेश में छात्रों को पेपर शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से पूर्व सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। कोरोना के लक्षण पाए जाने पर संदिग्ध छात्र को अलग कमरे में बैठाकर पेपर दिलवाया जाएगा।

परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी। पहली पाली में पेपर देने वाले छात्रों को सुबह 8 बजे और दूसरी पाली में परीक्षा देने वाले छात्रों को दोपहर 1 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से लेकर परीक्षा देने के दौरान सभी छात्रों को अपने-अपने चेहरे को कवर रखना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

दो पालियों में होंगी परीक्षाएं

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ये परीक्षाएं 9 से 16 जून तक होंगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। ये परीक्षाएं दो पाली प्रात: 9 से 12 और2से 5 बजे तक होंगी। प्रथम पाली के विद्यार्थियों को सुबह 8 बजे तक औरद्वितीय पाली के विद्यार्थियों को एक बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में सुबह8.45 औरदोपहर 1.45 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

छात्रों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगी
परीक्षा शुरूहोने के 10 मिनट पहलेउत्तर-पुस्तिका और5 मिनट पहलेप्रश्न-पत्र दिए जाएंगे। हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट औरहायर सेकेंडरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम दृष्टिहीन, मूकबधिर (दिव्यांग), नियमित औरस्वाध्यायी विद्यार्थियों की परीक्षाएं अपरान्ह 2 से 5 बजे तक होंगी। परीक्षा केन्द्र पर सभी छात्रों को अपने नाक और मुंह मास्क अथवा कपड़े से ढंक कर रखना और फिजिकल डिस्टेंस नियमों का पालन करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
माध्यमिक शिक्षा मंडल की स्थगित परीक्षाएं 9 जून से शुरू हो रही हैं। माशिमं ने इसके लिए गाइडलाइन जारी की है। - फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3gKL6KG
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment