Tuesday, 2 June 2020

परीक्षा से एक घंटे पहले स्टूडेंट्स को पहुंचना होगा एग्जाम सेंटर, एंट्री से पहले होगी थर्मल स्क्रीनिंग, बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन

लॉकडाउन की वजह से स्थगित मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं-12वीं की बची परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने पहले ही डेटशीट जारी कर दी है। जारी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाओं का आयोजन 9 जून से 16 जून के बीच किया जाएगा। वहीं, परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने के लिए छात्रों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पहुंचना होगा। इसके अलावा सभी स्टूडेंट्स की एग्जामिनेशन हॉल में जाने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.mpbse.nic.in पर मौजूद हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में कराया जाएगा। पहली शिफ्ट में स्टूडेंट्स की परीक्षा 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में परीक्षा 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। बोर्ड की तरफ जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पहली शिफ्ट के स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्रों पर 8 बजे और दूसरी शिफ्ट के स्टूडेंट्स को एक बजे एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।

परीक्षा केंद्र में मास्क लगाना अनिवार्य

इसके अलावा एग्जाम सेंटर पर पर पहली शिफ्ट में 8.45 बजे और दूसरी शिफ्ट में 1.45 बजे के बाद किसी भी स्टूडेंट को एंट्री नहीं दी जाएगी। वहीं, परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को 10 मिनट पहले कॉपियां और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिये जाएंगे। यही नहीं सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र पर अपने नाक, मुंह को कपड़े या मास्क से ढक कर रखना होगा। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को फिजिकल डिस्टेंस का पालन भी करना अनिवार्य होगा।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MP Board 2020: Students will have to reach the exam center one hour before the exam, thermal screening will be done before the entry, the board has released the guidelines


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/36PDstY
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment