छत्तीसगढ़ में जारी लॉकडाउन की वजह से अब राज्य की यूनिवर्सिटीज सिर्फ आखिरी साल और आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाएं ही आयोजित करेंगी। इस बारे में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बने हालातों के मद्देनजर एकेडमिक ईयर 2019-20 के तहत सिर्फ आखिरी साल और आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित होंगी, वहीं अन्य सभी क्लासेस की वार्षिक या सेमेस्टर परीक्षा नहीं ली जाएगी।
आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होंगे पास
इस बारे में राज्य के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेश के मुताबिक जिन प्रश्न-पत्रों की परीक्षाएं 14 मार्च तक आयोजित हो चुकी हैं, उनका मूल्यांकन किया जाएगा और बाकी बचे हुए पेपर का मूल्यांकन पिछले साल के मिले मार्क्स/आंतरिक मूल्यांकन/असाइनमेंट कार्य के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए यूनिवर्सिटीज को छूट दी गई है कि वे तीनों विकल्पों में से किसी एक या एक से ज्यादा विकल्पों का चुनाव कर सकते हैं। यह व्यवस्था सिर्फ एकेडमिक ईयर 2019-20 के लिए मान्य है।
लॉकडाउन के बाद होंगे एग्जाम्स
अधिकारियों के मुताबिक UGC के दिशा-निर्देश के अनुसार वार्षिक परीक्षा पद्धति के तहत आयोजन लॉकडाउन खुलने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जारी नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यूनिवर्सिटी सेमेस्टर पद्धति के तहत आखिर सेमेस्टर की परीक्षा के आयोजन से पहले सभी कॉलेजों से कोर्स पूराहोने का प्रमाण-पत्र लेने के बाद ही परीक्षा की तारीखों को घोषित करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2zVRaiT
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment