Tuesday, 2 June 2020

केरल में शुरू ऑनलाइन नया शैक्षणिक सत्र, 12000 स्कूलों के कुल 1.41 लाख छात्र-छात्राएं को मिलेगा फायदा

कोरोना के लगातार बढ़ रहे प्रसार के बीच अब देश धीरे- धीरे अनलॉक किया जा रहा है। लेकिन अभी भी देश में स्कूल- कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद है। इन्हें खोलने के लिए राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और पैरेंट्स के फीडबैक के आधार पर जुलाई में फैसला लिया जाएगा। इसी बीच केरल ने बड़ी पहल करते हुए स्कूलों का नया सत्र शुरू कर दिया है। सरकार ने इस नए शैक्षणिक सत्र को 'फर्स्ट बेल' नाम दिया है। इस बारे में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि राज्य में एक जून से शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत हो गई है। केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (KITE) के सहयोग से राज्य में नया सत्र शुरू पाया है।

यू-ट्यूब के जरिए भी क्लासेस ले सकते हैं स्टूडेंट्स

KITE विक्टर्स चैनल के जरिए आयोजित होने वाली क्लासेस के लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। राज्य के स्टूडेंट्स यू-ट्यूब के जरिए भी क्लासेस में भाग ले सकते हैं। मौजूदा दौर में राज्य के छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के लिए कई बड़े प्रोजेक्टर्स की मदद ली जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टूडेंट्स नए शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। महामारी के कारण बच्चे अभी स्कूलों में नहीं पहुंच सकते हैं, ऐसे में वे अपने घर से ही पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

सुबह 8.30 से शाम 5 तक चलेंगी क्लासेस

यह क्लासेस सोमवार से शुक्रवार सुबह 8.30 से शाम 5 तक चलेंगी। KITE द्वारा जारी किए गए टाइम टेबल के मुताबित प्रसारित होने वाली क्लासेस को अगर कोई स्टूडेंट बाद में इस देखना चाहे तो इसकी वीडियो यू-ट्यूब पर भी उपलब्ध है। इन ऑनलाइन क्लासेस के स्टूडेंट्स के लिए टाइम स्लॉट तय हैं। फिलहाल यह सुविधा पहली से 12वीं तक के छात्रों को दी जा रही है। 11वीं के छात्रों को ये सुविधा नहीं दी जा रही है। इसके जरिए 12, 000 स्कूलों के कुल 1.41 लाख छात्र-छात्राएं को फायदा मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Online new academic session started in Kerala, 1.41 lakh students of 12000 schools will get benefit


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2ZYcH4Z
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment